दालचीनी की चाय से करें दिन कि शुरुआत इससे रहेगा दिन बेहतरीन। सैंकड़ों लोग हर सुबह चाय याँ कॉफी पीते है। जिसके लाभ और नुकसान है। किन्तु, इस चाय याँ काढ़ा सुबह के लिए एक Morning energy drink है। यह मसाला होता है, जो भोजन में डलता है और भोजन को अत्यंत स्वादिष्ट एवं गुणकारी बना देता है। किन्तु, इसकी चाय पीने से शरीर की समस्त समस्या खत्म होती है और यह चाय लाभकारी ही इतनी है कि जिसे ना पीना हो वो भी पी लें इसके लाभ जानकर।
क्योंकि, दालचीनी चाय कई लाभकारी यौगिकों से भरी होती है। जो वजन कम करने, दिल के स्वास्थ्य में सुधार, और रक्त शर्करा के स्तर को कम करने सहित विभिन्न स्वास्थ्य लाभों की पेशकश कर सकती है।
आइए जानते है, दालचीनी की चाय के बेमिसाल लाभ!
Immunity Booster Drink।
इस चाय में कई कार्बनिक योगिक होते है। जिनमें Anti-viral, Anti-fungal, Antiseptic आदि के प्रभाव होते है। इम्यूनिटी सिस्टम को स्वस्थ रखने के लिए दालचीनी की चाय पीने की सलाह तो डॉक्टर्स भी देते है। दालचीनी एक औषधीय जड़ी बूटी है, जिसमें कुदरती ऐसे गुण स्माय है। जिससे हमारे शरीर की कई पीड़ा कम हो सके। आपको सुबह की साधी चाय एवं कॉफी से दालचीनी की चाय को अवश्य Replace करना चाहिए।
वजन कम करने में सहायता करें।
इसे पीने से आपका वजन भी संतुलित रहता है। इससे अक्सर कोई नुकसान भी नहीं होता है। परन्तु, फिर भी यह आपके शरीर एवं सेहत पर निर्भर है। जहां आज लोग हज़ारों खर्च कर के कड़वी गोलियाँ, GYM आदि करते है। ऐसे में इसकी स्वादिष्ट चाय पी कर करें वजन कम। आपके शरीर में मौजूद EXTRA FAT होता है आसानी से खत्म। इसकी चाय में calories ना के बराबर होती है।1 लीटर पानी में 2 चम्मच दालचीनी का पावडर डालें। इसके साथ ही इसमें 1 चम्मच शहद मिला लें और इसे अच्छी तरह से उबाल लें और हर सुबह इसका सेवन करें।
Cholestrol को रखे संतुलित।
इसे पीने से आपका कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है। क्योंकि, ग्लाइसेमिया और लिपिड स्तर पर अच्छा प्रभाव पड़ता है आपके शरीर में। साथ ही यह हृदय रोग के लिए भी फ़ायदेमंद है।
मानसिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलता है।
इस चाय से शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी फ़ायदा पोहोंचता है। इससे दिमाग़ तेज़ रहता है। साथ ही इससे आपकी भूलने की आदत भी कम होने लगती है।
Anti-oxidants गुणों से भरपूर है।
दालचीनी एँटीऑक्सिडेंट में सबसे अमीर मसालों में से एक है। दालचीनी की चाय आपके शरीर की मुक्त कणों से लड़ने की क्षमता को बढ़ा सकती है, जिससे आप स्वस्थ रहेंगे और आपको बीमारी से बचाएँगे।
दालचीनी की चाय के कई और फ़ायदे।
दालचीनी त्वचा की बढ़ती उम्र को कम करने और HIV, कैंसर, मुँहासे अन्य रोगों से बचाने में मदद करने सहित कई अतिरिक्त लाभ प्रदान कर सकती है। इसका सुबह सेवन करना पाचन तंत्र के लिए रामबाण साबित होता है।
- मासिक धर्म में जो दर्द होता है, उससे मिलता है छुटकारा।
- ऐंठन को कम करने में मदद रूप है।
- शरीर में मौजूद सूजन होती है कम।
- इससे एलर्जी से भी बचाव ही सकता है।
- कब्ज, गैस जैसी अन्य समस्या से भी दूर करें।
- घाव भी जल्दी भरता है।
Meditation के भी बेमिसाल फायदे है – आपको बीएस १० मिनट करना है!
कैसे बनाएँ दालचीनी की चाय?
सामग्री –
- तुलसी के पत्ते 3-4 : क्योंकि, यह Anti-viral एवं Anti-bacterial गुणों से भरपूर होते है।
- 2 लौंग : इससे रोग से जुड़े दर्द कम होते है।
- 2 कालीमिर्च : सर्दी-खांसी दूर करने में सहायक है।
- दालचीनी का powder : ब्लड शुगर एवं कोलेस्ट्रॉल होता है कम।
- अदरक : सर्दी-खांसी एवं श्वास संबंधी रोगों में सहायक है।
- पानी : कई लोग इसमें नींबू का रस, शहद मिठास के लिए अन्य चीजों का इस्तेमाल करते है।
इन सब चीजों को 2 कप पानी में डाल दें। परन्तु, सबसे पहले पानी को उबलने दें फिर यह सब डालें। ऊपर से आप गुड़ याँ शहद दाल सकते है।